फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अतीक अहमद के साथ मुख्तार के करीबियों पर भी नजर, एसटीएफ ने निकाला जेल का डाटा

Mon, 27 Mar 2023 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

अतीक अहमद के बेटे असद और शूटरों की तलाश के लिए एसटीएफ की नजर आगरा पर भी है। यहां से पूर्व में एक नेता को एसटीएफ हिरासत में ले चुकी है। वहीं एसटीएफ की रडार पर अतीक के साथ मुख्तार अंसारी के करीबी भी आ गए हैं।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के उमेशपाल हत्याकांड में अतीक अहमद के बेटे असद के करीबियों और शूटरों की तलाश में एसटीएफ छापेमारी कर रही है। करीबियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अब एसटीएफ के रडार पर मुख्तार अंसारी के करीबी भी आ गए हैं। ताजगंज से एक नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद केंद्रीय कारागार से भी मुलाकातियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आगरा की जेल में रहा था मुख्तार

मुख्तार अंसारी वर्ष 1999 में केंद्रीय कारागार में निरुद्ध रहे थे। जेल में रहने के दौरान उनके संपर्क में आगरा के कई लोग थे। जिलाधिकारी और एसएसपी ने मुख्तार अंसारी की बैरक में छापा मारकर बुलेटप्रूफ जैकेट और मोबाइल बरामद किया था। इस मामले में थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज हुआ था। केस न्यायालय में विचाराधीन है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूएस नागरिकों को ठगने वाला गैंग: अमेरिकी नागरिक ने खुलवाया था फर्जी कॉल सेंटर, डॉलर में कमाई; पहले दी ट्रेनिंग

निकाला जा रहा जेल से डाटा

एसटीएफ के रडार पर अब मुख्तार अंसारी के करीबी आ गए हैं। इसके लिए जेल से डाटा निकाला जा रहा है। बताया गया है कि मुख्तार अंसारी के संंपर्क में कई नेता भी थे। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले दिनों ताजगंज क्षेत्र से एक को उठाया गया था। उनसे पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें