फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ बरेली ने कार से पकड़ी गैर प्रांत की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल, मैनपुरी। एसटीएफ बरेली और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान करहल कट के पास एक होंडा सिटी कार से गैर प्रांत की शराब बरामद की। तीन तस्करों को हिरासत में लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को तस्करों को जेल भेजा गया। तमिलनाडू निवासी तस्कर अंबाला में सेना में तैनात बताया है।
विज्ञापन

बरेली एसटीएफ शनिवार की रात एक होंडा सिटी कार का पीछा कर रही थी। इस बीच कार थाना क्षेत्र में प्रवेश हो गई। एसटीएफ ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान को दी, प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ करहल कट के पास पहुंच गए। एसटीएफ और करहल पुलिस ने कार को रोकने के साथ ही उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से 54 बोतल गैर प्रांत की शराब, 32 बोर के 20 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम कुंवरपाल राजपूत निवासी रानीपुर सगोनी दन्नाहार, धीरेंद्र सिंह निवासी नगला जईया थाना एका जनपद फिरोजाबाद और एएम करुणा निधि निवासी कुलापा गाडेन पट्टी थाना गुडलुर साउथ जिला टेनी तमिलनाडु बताया। वह वर्तमान में अंबाला में सेना में तैनात है। थाना पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें