फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसबंदी कराने वाली महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरावली पर नसबंदी शिविर में ऑपरेशन कराने वाली महिला ने मेडिकल कॉलेज सैफई में बृहस्पतिवार की रात दम तोड़ दिया। परिजन का आरोप है कि नसबंदी ऑपरेशन में डॉक्टर ने लापरवाही बरती जिससे महिला की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

सीएचसी कुरावली पर बुधवार को नसबंदी शिविर लगाया गया था। यहां 18 महिलाओं ने नसबंदी कराई गई। नगला धर्मपाल निवासी सुनीता (28) पत्नी संजू को गांव की आशा लेकर लाई थी। आरोप है कि आशा ने बिना पति व परिजन को बताए सीएचसी पर सुनीता का नसबंदी ऑपरेशन करा दिया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को सैफई में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात महिला ने दम तोड़ दिया। सैफई थाना पुलिस ने इटावा में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति संजू का आरोप है कि उन्हें बिना बताए आशा ने पत्नी की नसबंदी करा दी। ऑपरेशन में डॉक्टर ने लापरवाही बरती। उन्होंने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें