फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सौतेले बेटे की चाकू घोंपकर की हत्या

Tue, 01 Oct 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/अमांपुर। थाना क्षेत्र में पिता ने सौतेले बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पिता-पुत्र में कमरे में सोने को लेकर विवाद हो गया था। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना अमांपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला भवानी निवासी रामबाबू पुत्र रामसहाय का अपने सौतेले पुत्र अजय (26) से सोमवार की रात करीब आठ बजे कमरे में सोने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अजय अपनी पत्नी सरिता के साथ सोने के लिए छत पर चला गया। थोड़ी देर बाद रामबाबू सब्जी काटने वाला चाकू लेकर छत पर पहुंच गया। रामबाबू की पत्नी मुन्नी देवी अपने पति को छत से उतार लाई। थोड़ी देर बाद रामबाबू बकरा काटने वाला चाकू लेकर अपने छोटे बेटे रिंकू के साथ पुन: छत पर पहुंच गया और अजय के पेट में चाकू घोंप दिया। चालू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। यहां परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सरिता ने ससुर रामबाबू और देवर रिंकू के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें