फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कासगंज सहित तीन जिलों की प्रभारी बनी रेनू गौड़

Tue, 01 Oct 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ को शासन द्वारा तीन जिलों का प्रभारी बनाया गया है। इनमें कासगंज सहित एटा और मैनपुरी जिला भी शामिल है। सदस्य रेनू गौड़ ने बताया कि वैसे तो अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों को पूरे प्रदेश की महिलाओं के उत्थान, विकास और उन्हें न्याय दिलाने के लिए काम करना है लेकिन एक प्रक्रिया के तहत सदस्यों को तीन-तीन जिलों का प्रभारी भी बनाया गया है। ताकि उन जिलों पर सदस्य अपना ध्यान केंद्रित कर महिलाओं के लिए काम कर सकें। इसी क्रम में शासन द्वारा उन्हें कासगंज, एटा व मैनपुरी जिला आवंटित करते हुए इन जिलाें का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह तीनों जिलों में महिलाओं की हर समस्या का समाधान कराने के लिए कृत संकल्पित रहेंगी। महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर कभी भी उनसे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें