फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये लेकर बेचना चाहती है मेरी सौतेली मां, दे रही यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने अपनी सौतेली मां पर रुपये लेकर बेचने और हत्या के षड्यंत्र का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। राष्ट्रपति, महिला आयोग, मुख्यमंत्री, डीजीपी, मंडलायुक्त, एडीजी, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी सहित आला अफसरों को ट्वीटर पर अपना प्रार्थना पत्र पोस्ट किया है।
विज्ञापन

ट्वीट में युवती ने लिखा है कि उसकी सगी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। तब से सौतेली मां गलत व्यवहार करती है। गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसे बेचना चाहती है। मेरी हत्या भी करा सकती है। इसी डर से मैं अपने घर से निकल आई हूं। युवती ने लिखा है कि वह अपना जीवनयापन करने में सक्षम है। इसलिए उसे अकेले रहने की अनुमति दी जाए। युवती द्वारा की गई शिकायत से सनसनी फैल गई है। पुलिस भी सक्रिय हुई है।
शिकायत को संज्ञान में लिया है। मौके पर टीम भेज रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी सच्चाई होगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरके तिवारी, सीओ, पटियाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें