फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आशुलिपिक परीक्षा 23 केंद्रों पर, तैयारियां तेज

Sat, 17 Jan 2026 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 20 जनवरी को आशुलिपिक (स्टेनोग्राफर) की मुख्य परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 23 केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने वहां तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 50 प्रतिशत बाहरी कक्ष निरीक्षकों की तैनाती रहेगी। नियुक्त कक्ष निरीक्षकों से कहा गया है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर केंद्र व्यवस्थापक से समन्वय स्थापित करें। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कार्यमुक्त करने के बाद ही अपने मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करें।


ये बनाए गए केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज, नगर निगम इंटर कॉलेज ताजगंज पुरानी मंडी, रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज लोहामंडी, बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट बिचपुरी, केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज बेलनगंज, साकेत विद्यापीठ इंटर कॉलेज शाहगंज, नेशनल मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय खंदारी, रामस्वरूप सिंघल कन्या इंटर कॉलेज दरेसी नंबर-1, त्रिवेणी देवी बालिका इंटर कॉलेज मधुनगर, अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज ढोलीखार मंटोला, सेंट जोंस डिग्री कॉलेज एमजी रोड, सेंट जोंस डिग्री कॉलेज बी ब्लॉक, राजा बलवंत सिंह इंटर कॉलेज खंदारी, महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, अनवरी नीलोफर कन्या इंटर कॉलेज मंटोला, सनातन धर्म इंटर कॉलेज बल्केश्वर, सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर, आगरा कॉलेज मेन कैंपस ब्लॉक डी, ए और बी, लॉ फैकल्टी ब्लॉक ए और सी और विमलादेवी इंटर कॉलेज कुबेरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें