फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम बना नहीं और 120 लाख का प्रस्ताव बना दिया

विज्ञापन
03एमएनपी-09-विकास खंड सुल्तानगंज के गांव सुन्नामई में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत विकास खंड सुल्तानगंज के गांव सुन्नमाई में मिनी स्टेडियम (मल्टीपरपज हॉल और रनिंग ट्रैक) का निर्माण हो रहा है। कुछ समय पहले इसमें तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्ता सुधारने के दिए गए आदेश के बाद कार्यदायी संस्था ने एसस्टीमेट करीब डेढ़ गुना कर दिया है। इस पर शासन की ओर से तीन सदस्यीय समिति को जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही समिति यहां पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष शासन ने ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत विकास खंड सुल्तानगंज के गांव सुन्नमाई में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इसके लिए 3.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के साथ ही 1.50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई थी। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया। छह माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने निरीक्षण में गुणवत्ता खराब मिलने पर कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन इटावा को सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद संस्था द्वारा मिनी स्टेडियम का एस्टीमेट 1.20 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4.30 करोड़ भेजा गया।
मामले में शासन ने जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है। इसमें उप निदेशक युवा कल्याण विभाग आदित्य कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. मुनीष कुमार और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मोहम्मद शमीम को शामिल किया गया है। टीम अपनी संयुक्त जांच रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
विज्ञापन

आज आ सकती है समिति
सुन्नामई में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम की जांच के लिए समिति का गठन हो गया है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को ये समिति साइट का निरीक्षण करेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब देखना ये है कि समिति को जांच में क्या मिलता है।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्था को लिखा पत्र
सुन्नामई में बन रहे मिनी स्टेडियम के मामले में मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने भी संज्ञान लिया है। इसके लिए उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन इटावा के परियोजना प्रबंधक को पत्र भेजकर जवाब मांगा है। उनसे पूछा गया है कि आखिर किसी आधार पर उन्होंने अनुबंध के बाद एस्टीमेट को इतना बढ़ा दिया। हालांकि अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम के निर्माण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जल्द ही समिति जांच कर अपनी गोपनीय रिपोर्ट शासन को भेजेगी।
डॉ. मुनीष कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें