फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रोजेक्ट अलंकार से बदलेगी एसटीडीएम

Sat, 29 Mar 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के एक और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय की सूरत बदली जाएगी। इस विद्यालय के 74.45 लाख के प्रोजेक्ट को शासन से मंजूरी मिलने के साथ बजट की पहली किस्त 23.33 लाख रुपये जारी की गई है।
विज्ञापन

सोरोंजी के संत तुलसीदास म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में कक्षों के निर्माण का प्रोजेक्ट शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया। इस प्रोजेक्ट को शासन से मंजूरी मिल गई है। ।शासन से 75 वर्ष पुराने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कायाकल्प के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना लागू की है। इस योजना के तहत होने वाले कार्यों के लिए 75 प्रतिशत धनराशि शासन से दी जाएगी। जबकि 25 प्रतिशत धनराशि विद्यालय प्रबंधन खर्च करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ पहली किश्त मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें