फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जवाहर बाग में शहीद मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव की नहीं लगीं प्रतिमाएं, न बन सका स्मारक

Fri, 10 Dec 2021 10:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट में हुई जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए दोनों पुलिस अफसरों की शहादत को याद किया। इससे उनके परिजनों में शहीदों के सम्मान में स्मारक बनने की उम्मीद जगी है। 
विज्ञापन
एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव (फाइल फोटो) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसएचओ संतोष यादव को भाजपा की सरकार ने भुला दिया है। आज तक जवाहर बाग में दोनों शहीद अफसरों की प्रतिमाएं नहीं लगीं और न ही कोई स्मारक स्थल भी बन सका है। 

विज्ञापन

जबकि नगर निगम की बोर्ड बैठक में छह माह पूर्व शहीदों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थल को हरी झंडी दी गई थी। बुधवार को मांट आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना का जिक्र ही नहीं बल्कि दोनों अफसरों की शहादत को याद भी किया। इससे पीड़ित परिवार को आस जगी है कि अब शीघ्र ही प्रतिमाएं व स्मारक बनेगा। 
दो पुलिस अफसरों समेत 29 लोगों की गई थी जान 
2 जून 2016 को जवाहर बाग को कब्जामुक्त कराते हुए तत्कालीन एसपी सिटी और एसएचओ समेत 29 लोगों की जान गई थी। भाजपा ने जवाहर बाग को मुद्दा बनाकर सपा की सरकार को घेरा था। तब भाजपा के नेताओं ने शहीद पुलिस अफसरों के जवाहर बाग में स्मारक और प्रतिमाएं लगाने के लिए एलान भी किया था। सरकार ने जवाहर बाग को पिकनिक स्पॉट बनाने में करीब 14 करोड़ रुपये व्यय किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की 25 जून 2020 को हुई बोर्ड बैठक में दोनों शहीद पुलिस अफसरों की प्रतिमाएं लगाने को हरी झंडी दे दी गई, पर आजतक इन दोनों शहीदों की प्रतिमाएं नहीं लग सकी हैं। शहीद मुकुल द्विवेदी की धर्मपत्नी अर्चना द्विवेदी का कहना है कि आज तक सम्मान नहीं मिल सका। प्रतिमाएं तो छोड़ो स्मारक स्थल भी नहीं बन सका है। 

अर्चना हर साल आती हैं श्रद्धासुमन अर्पित करने
जवाहर बाग हिंसा में शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसएचओ संतोष यादव को पांच साल गुजर गए। इन पांचों सालों से लगातार शहीद मुकुल की पत्नी श्रद्धासुमन अर्पित करने आती हैं।

दोनों की लगेंगी प्रतिमाएं: अनुनय
नगर आयुक्त अनुनय झा ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में शहीदों की प्रतिमाएं लगाने को हरी झंडी दे दी गई थी। जल्द ही दोनों की प्रतिमाएं लगाने के साथ ही स्मारक स्थल भी बनाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें