फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रधान को थाने में जबरन बैठाने पर थानाध्यक्ष को हटाया, 11 की बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने 11 थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया है। इसके साथ ही 2 निरीक्षक और 3 उप निरीक्षकों को विभिन्न शाखा और सेल में स्थानांतरित किया है। एसओ मंसुखपुरा अजीत सिंह को थाने में प्रधान को जबरन बैठाने पर जांच के बाद उन पर कार्रवाई की गई। उन्हें साइबर सेल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के तहत थाना प्रभारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। हालांकि इनमें एक एसओ मंसुखपुरा की शिकायत की गई थी। उन्होंने थाने में एक प्रधान को शिकायत पर बेवजह बैठा लिया था। इस पर जांच की गई। आरोप सत्य पाए गए। इस पर कार्रवाई की गई।
वहीं जन सुनवाई अधिकारी निरीक्षक तरुण धीमान को प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांस यमुना, पुलिस लाइन से निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी को प्रभारी निरीक्षक थाना बरहन बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक थाना पिढ़ाैरा बृजेश कुमार गाैतम को प्रभारी निरीक्षक थाना निबोहरा, थानाध्यक्ष बरहन गुरुविंद्र सिंह को थानाध्यक्ष सैंया, थानाध्यक्ष सैंया निशामक त्यागी को थानाध्यक्ष रकाबगंज, थानाध्यक्ष कमला नगर सुनीत शर्मा को थानाध्यक्ष डाैकी बनाया गया।
थानाध्यक्ष डाैकी योगेश कुमार को थानाध्यक्ष कमला नगर, चाैकी प्रभारी कबीस, थाना डाैकी नीरज बाबू को थानाध्यक्ष मंसुखपुरा, थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना रोहित कुमार को थानाध्यक्ष एमएम गेट, यूपी 112 से एसआई रविंद्र सिंह को थानाध्यक्ष पिढ़ाैरा बनाया गया है।
पांच को शाखा और सेल में तैनाती
प्रभारी निरीक्षक थाना निबोहरा जय नारायण सिंह और वाचक अपर पुलिस उपायुक्त लाइंस निरीक्षक राकेश कुमार को अपराध शाखा भेजा है। थानाध्यक्ष रकाबगंज एसआई साैरभ सिंह को प्रभारी साइबर और सर्विलांस सेल बनाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष एमएम गेट अजब सिंह और थानाध्यक्ष मंसुखपुरा अजीत सिंह को साइबर सेल में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें