फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन में ईसीजी वसूली मामले में डॉक्टर-स्टाफ के बयान किए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में ईसीजी के लिए 300 रुपये वसूलने और ईसीजी कक्ष में बाहरी व्यक्ति होने की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। तीन सदस्यीय समिति ने ईसीजी सेवा के जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें अभी कुछ और के बयान होने हैं।
विज्ञापन

एसएन में मरीज से ईसीजी करने के लिए 300 रुपये वसूले, जबकि इसका शुल्क 68 रुपये है। तीमारदार को इसकी रसीद भी नहीं दी है। इसकी तीमारदार ने वीडियो भी बना लिया। प्राचार्य तक मामला आने पर उन्होंने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। जांच में बाहरी व्यक्ति नजर आया है। इस पर टीम ने जूनियर रेजिडेंट और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें अभी 3-5 स्टाफ के और बयान दर्ज होने हैं। इसके बाद रिपोर्ट प्राचार्य को दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। रिपोर्ट आने के बाद बाहरी व्यक्ति और इसे बुलाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें