पिनाहट। क्षेत्र के गांव पुरा जवाहर में रविवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह निषाद के आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रामकेश निषाद को 11 किलो की पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर गजेंद्र सिंह प्रधान, राजवीर सिंह प्रधान, कमल किशोर, मंडल अध्यक्ष नेत्रपाल निषाद, राजकुमार निषाद, गौरव निषाद, श्यामवीर तथा अतुवीर निषाद माैजूद रहे।