खेरागढ़। एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार ने जानकारी दी है कि विद्युत उपकेंद्र लादूखेड़ा को सोमवार 6 अप्रैल को 132 केवी उपकेंद्र विधौली से 33केवी लाइन को जोड़ा जाएगा। कार्य के चलते प्रातः 10 बजे से दोपहर 04 बजे तक 33केवी लादूखेड़ा लाइन का शट डाउन रहेगा। इसलिए लादूखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े लादूखेड़ा, अमरुपुरा, लच्छीपुरा, नगला मोहरे, हिरोड़ा, मुखरई आदि ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।