फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्टेडियम में सिर के बल गिरीं कबड्डी खिलाड़ी नीतू, बेहोश...जिम में व्यायाम करते समय हुआ हादसा

Thu, 16 Oct 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की जिम में व्यायाम करते समय हादसा हो गया।  कबड्डी खिलाड़ी नीतू सिर के बल गिर गईं। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिम में बुधवार सुबह कबड्डी छात्रावास की स्टेट मेडलिस्ट खिलाड़ी नीतू व्यायाम करते समय सिर के बल गिरीं और बेहोश हो गईं। साथी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दोपहर बाद उन्हें आराम करने की हिदायत देकर छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब सात बजे की है। नियमित अभ्यास के लिए आई नीतू एक्सरसाइज बार पर पैरों से लटक कर सिर नीचे किए हुई थीं। संतुलन बिगड़ने और पैरों की पकड़ छूटने से वह नीचे सिर के बल गिर गईं। उन्हें सिर और गर्दन में चोटें आई हैं। प्रशिक्षक हरदीप सिंह हीरा और कबड्डी कोच विजयलक्ष्मी सिंह ने तत्परता दिखाई। फिलहाल वह हॉस्टल में कोच विजयलक्ष्मी सिंह की देखरेख में हैं।
मऊ जिले की निवासी नीतू ताइक्वांडो की भी अच्छी खिलाड़ी हैं। नीतू ने बताया कि थोड़ी सी चूक होने से गिर गई थीं, अब ठीक हैं। कोच का कहना है कि नीतू जल्द ही फिर से अभ्यास शुरू कर सकेंगीं।
विज्ञापन


बार-बार कॉल करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिम में बुधवार सुबह कबड्डी खिलाड़ी नीतू गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद एंबुलेंस सेवा की लापरवाही सामने आई है। स्टेट मेडलिस्ट नीतू करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार करती रहीं, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालांकि इस दौरान कई बार फोन किए गए। अंततः साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने निजी कार से उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद खिलाड़ियों और जिम स्टाफ ने तुरंत एंबुलेंस के लिए फोन किया। कई बार कॉल करने के बाद भी 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। एक खिलाड़ी की निजी कार से नीतू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा दी लेकिन वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए फिर एंबुलेंस के लिए फोन किया गया। करीब 20 मिनट तक इंतजार के बाद निजी वाहन का सहारा लेना पड़ा। इस घटना ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें