फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीके कंस्ट्रक्शन पर जीएसटी का छापा, कई विसंगतियां मिलीं... जमा कराया 50 लाख टैक्स

Thu, 22 Feb 2024 10:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में बीके कंस्ट्रक्शन पर स्टेट जीएसटी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान कई विसंगतियां मिलीं। टीम ने 50 लाख टैक्स जमा कराया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में फर्जी फर्मों से खरीद के दावे, इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने और वर्क कांट्रेक्टर को भुगतान में टीडीएस न काटने जैसे मामलों की आशंका पर स्टेट जीएसटी ने बीके कंस्ट्रक्शन कंपनी की जांच की। इस दौरान कई विसंगतियां पाई गईं।  

विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 मारुति शरण चौबे के निर्देशन में विशेष अनुसंधान इकाई के उपायुक्त और सहायक आयुक्तों ने पूरे दिन कंपनी के कागजात की जांच की, जिसमें फर्म में कई विसंगतियां पाई गईं। कई ऐसे कागजात मिले, जिसमें अस्तित्वहीन कंपनियों से माल खरीद दिखाई गई। 

रिटर्न में जो सप्लाई घोषित की गई। उसमें और स्टॉक में अंतर पाया गया। इस पर कंपनी से 50 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया है। एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि कंपनी से टैक्स जमा कराने के बाद जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें