फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर राज्यकर्मचारियों ने रखा एक दिन का उपवास

विज्ञापन
जिला अस्पताल में धरना देते राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने उपवास रखते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। पदाधिकारियों ने शासन पर कर्मचारियों के अधिकारों की हनन का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पिछले कई महीनों से शांतप्रिय आंदोलन के माध्यम से सरकार के सामने अपनी मांगें रख चुका है। लेकिन सरकार कर्मचरियों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आज कर्मचारी एक दिन का उपवास रखकर धरना दे रहे हैं। जिला मंत्री आशीष कुमार ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो प्रांतीय नेतृत्व के आदेश पर आगे बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी मांगों का 18 सूत्री ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन करने वालों में शिवमंगल सिंह, राकेश कुमार, विनोद कुमार, विमलेश कुमार, संदीप कुमार, ब्रजमोहन, विदेश सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह, सुधीप कुमार, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, अंकुर मिश्रा, अभिजीत कुमार, मनीराम, राजेश कुमार आदि कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें