फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेश चैंपियन नीतू का विद्यालय में सम्मान

Wed, 22 Nov 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेशीय एथलेटिक्स की भाला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर चैंपियन बनी श्री गणेश इंटर कॉलेज की छात्रा नीतू का इस उपलब्धि के लिए बुधवार विद्यालय में सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रतिभाशाली एथलीट को साइकिल देकर पुरस्कृत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने पर नीतू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।श्री गणेश इंटर कॉलेज की छात्रा नीतू ने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मंडल का प्रतिनिधित्व भाला फेंक में किया। वह पहले स्थान पर रहीं थीं। नीतू की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय में बुधवार को उसे सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक विकास तायल ने उसे साइकिल प्रदान कर पटना में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने कहा कि विद्यालय की छात्रा नीतू ने विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। नीतू ने बताया कि उसे बचपन से ही खेल का शौक रहा है। भाला फेंक उसका मनपसंद खेल है। वह भाला फेंक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रदेश व देश का नाम रोशन करना चाहती हैं। इस दौरान जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, उद्योगपति विनीत तायल, सीए विवेक तायल, डीके सिंह, विमल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें