फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनीष के पंजे में फंसी स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी

विज्ञापन
मनीष को पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे पंचम सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में सोमवार को कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली। पांच विकेट लेने के साथ नाबाद 27 रन बनाने वाले मनीष कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 41.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए। कुलदीप सिंह ने 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। अरुण यादव ने 29 और विमल ने 17 रन जोड़े। कॉसमॉस की ओर से मनीष कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 38.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन बनाकर मैच जीत लिया। अमन वर्मा ने 57 और निखिल ने 47 रनों का योगदान दिया। मनीष कुमार नाबाद 27 और श्रेयांश जैन नाबाद 24 ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन

स्टार नेक्स्ट की ओर से अमन और चक्रेश चौहान ने 2-2 विकेट लिए। मनीष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मुकेश शर्मा ने दिया। मैच के अंपायर द्रवित शर्मा और आयुष बघेल रहे। इस दौरान फिरोज खान, राजकुमार, पंकज, लखन, रवि, निर्भय, अंकित, उपेंद्र और निशांत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें