फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट एंथनी स्कूल में मची भगदड़, विद्यार्थी बेहाल

Thu, 19 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एंथनी स्कूल में बुधवार शाम भगदड़ मच गई। कई विद्यार्थी बेहोश हो गए। छात्र-छात्राओं का हाल और उन्हें रोता हुआ देख अभिभावक भी रो रहे थे। अभिभावकों ने खुद किसी तरह छात्र-छात्राओं को भीड़ से निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मामले में रकाबगंज के थानाध्यक्ष निर्मल सिंह का कहना है कि स्कूल के एनुअल डे के रिहर्सल के समापन के बाद लोगों ने अपने वाहन निकालना शुरू किए तो जाम लग गया। तभी कुछ लोगों ने शोर मचा दिया था। भगदड़ जैसी कोई बात नहीं है। सूचना जरूर कुछ विद्यार्थियों के भीड़भाड़ में गिरने की मिली थी।
गुरुवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव है। बुधवार को दोपहर तीन से रात साढ़े आठ बजे तक विद्यार्थियों को रिहर्सल के लिए बुलाया गया था। अभिभावकों की माने तो रिहर्सल खत्म होने के बाद स्कूल भवन की सीढ़ी से उतरते समय भगदड़ मच गई। कई विद्यार्थी फंस गए। कुछ गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें रोता चिल्लाता सुन अभिभावक उनको बचाने के लिए दौड़े। बेटी को लेने पहुंचे डीआईजी के पीआरओ शुलभ सरन भी छात्र-छात्राओं को बाहर निकालते नजर आए। कुछ अभिभावकाें का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतने विद्यार्थियों को एक साथ रोते हुए देखा। हालांकि स्कूल प्रशासन ने भगदड़ की घटना से इनकार किया है। स्कूल की मीडिया कोआर्डिनेटर सोनम ने बताया कि उनकी ड्यूटी मैदान में थी, उन्हें भगदड़ की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें