फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: रेस्तरां में ऐसा काम...पुलिस के पहुंचते ही मच गई भगदड़, संचालक गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक रेस्तरां में पुलिस ने छापा मारा, तो यहां पर धुएं के गुबार उड़ रहे थे। चेकिंग करने पर पता चला कि यहां हुक्का पिलाया जा रहा है। पुलिस ने रेस्तरां संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सराय ख्वाजा क्षेत्र में रेस्तरां में हुक्का पिलाने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। संचालक के पास केवल फूड लाइसेंस था।
विज्ञापन


नरीपुरा, राधे वाली गली और गाटर वाली गली में तीन थानों की पुलिस और पीएसी के साथ एसीपी मयंक तिवारी ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। लोगों को जुआ-सट्टा से दूर रहने की अपील की। माइक से एनाउंस किया कि जो भी संलिप्त मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद टीम सराय ख्वाजा क्षेत्र में पहुंची। जहां साैरभ के गोल्डन कैफे में दो हुक्के मिले, जिनसे लोगों को हुक्का पिलाने की पुष्टि हुई। संचालक के पास सिर्फ फूड लाइसेंस था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

10 रुपये में पिला रहे थे शराब
वहीं इसके बाद पुलिस चाैकी के पास कल्पना धाकरे के बीयर के ठेके पर पहुंची, जहां पीछे कमरा बना था। इसमें 10 रुपये में लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। आठ को पकड़ लिया गया। मामले में एसीपी की ओर से आबकारी विभाग को अनुज्ञापी का लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें