फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: जेएसवाई में होंगे रुके हुए भुगतान, बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड; डीएम ने दिए ये निर्देश

Tue, 25 Aug 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के रुके भुगतान तत्काल कराने और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा की। निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के रुके हुए भुगतान तत्काल कराएं। 70 साल से अधिक उम्र के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई कोताही न बरती जाए। इसके लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) और आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर लाभार्थियों का नामवार सत्यापन किया जाएगा। जो लोग गांव से बाहर हैं या जिनका निधन हो चुका है, उनकी स्थिति सूची में स्पष्ट रूप से दर्ज की जाएगी ताकि वास्तविक लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल सके।

जेएसवाई के तहत प्रसूताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मंत्रा पोर्टल पर आ रही तकनीकी दिक्कतों को तत्काल दूर कर सभी पात्र लाभार्थियों का भुगतान उनके बैंक खातों में जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पोर्टल के डेटा और वास्तविक लाभार्थियों की संख्या का मिलान भी किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चल रहे एचपीवी (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को भी गति दी जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है, वहां विशेष शिविर लगाए जाएं। अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के जरिए अभिभावकों को जागरूक कर शत-प्रतिशत छात्राओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक के अंत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चल रहे संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, दस्तक अभियान, ई-संजीवनी, टीबी और कुष्ठ रोग उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें