फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीमारदारों से मारपीट के मामले में स्टाफ दोषी, हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों से मारपीट मामले में जांच पूरी हो गई है। समिति की जांच में आरोपी स्टाफ मारपीट का दोषी पाया गया है। इसके बाद कर्मचारियों को फार्मेसी विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया। अन्य स्टाफ को भी तीमारदार-मरीजों से अभद्रता न करने की सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात नई सर्जरी बिल्डिंग स्थित लैब में पथवारी निवासी सुधांशु कठेरिया और अंकित कठेरिया रिश्तेदार की मरीज की खून की जांच कराने आए थे। आरोप लगाया था कि जांच शुल्क पर बहस होने पर कर्मचारी आशुतोष ने मारपीट की। मोबाइल भी तोड़ दिए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
प्रकरण की जांच डाॅ. गजेंद्र विक्रम सिंह अध्यक्षता में गठित समिति ने की। इसमें सीसीटीवी कैमरे में आरोपी स्टाफ मारपीट करता दिख रहा है। अन्य स्टाफ के बयान भी दर्ज किए जिसमें घटना होने की बात कही गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि समिति की जांच के आधार पर आरोपी स्टाफ को लैब से हटाकर फार्मेसी विभाग भेज दिया गया है। इस विभाग में मरीज-तीमारदार से स्टाफ का सीधे संबंध नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें