मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में स्टेडियम की टीम ने स्पार्टन क्लब को 1-0 के अंतर से पराजित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में अर्जुन क्लब ने विबग्योर क्लब को 2-0 से, तीसरे मैच में सैनिक स्कूल की टीम ने स्टार क्लब को 2-1 से हराया। चौथे मैच में केआईसी क्लब की टीम के मैदान में न पहुंचने पर विबग्योर एकेडमी को विजयी घोषित किया गया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ गौरव पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह, हॉकी प्रशिक्षक संजीव कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुरेंद्र यादव, वॉलीबॉल प्रशिक्षक इस्तिखार अहमद, क्रिकेट प्रशिक्षक अमित यादव, राघवेंद्र दुबे, मनीषा चौहान, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।