फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज: बीकॉम की एक सीट पर पांच दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों और आवासीय संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सेंट जोंस कॉलेज में सबसे अधिक बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश की मारामारी नजर आ रही है। एक सीट पर पांच छात्रों की दावेदारी दिख रही है। बीए और बीएससी में भी प्रवेश की राह आसान नजर नहीं आ रही है। इसकी एक वजह सीट वृद्धि कम होना भी है।
विज्ञापन

सेंट जोंस कॉलेज में छात्रों की पहली पसंद बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की होती है। इस बार भी बीकॉम के लिए सीटों के मुकाबले अधिक फॉर्म आए हैं। कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की 240 सीट हैं, जिसके लिए करीब 1200 आवेदन आए हैं। बीए की 640 और बीएससी की 360 सीटों के लिए भी दो से चार गुना आवेदन आए हैं। ऐसे में छात्रों को कड़े संघर्ष के बाद प्रवेश मिलेगा। हर साल इंटर पास करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन सीट वृद्धि बहुत कम होती है। उसी वजह से हर साल कई छात्रों को प्रवेश से वंचित रहना पड़ता है। कॉलेज प्राचार्य प्रो.एसपी सिंह बताते हैं कि पिछले वर्ष भी 33 प्रतिशत सीट की वृद्धि विवि की अनुमति से की गई थी। इससे अधिक सीट एक सत्र में नहीं बढ़ाई जा सकती है।
आगरा कॉलेज और आरबीएस में भी मुश्किल से प्रवेश
आगरा कॉलेज और आरबीएस कॉलेज में भी प्रवेश की राह आसान नजर नहीं आ रही है। विवि के समर्थ पोर्टल पर इन कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए काफी आवेदन आए हैं। आगरा कॉलेज में करीब 7,186 और आरबीएस कॉलेज में 4,594 छात्रों ने आवेदन किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है, ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है। इस स्थिति एक-एक सीट पर प्रवेश की मारामारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें