फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेंट फ्रांसिस ने बालक-बालिका दोनों वर्गों में जीता खो-खो मुकाबला

Mon, 24 Aug 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
खो-खो मुकाबला
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित मांगलिक शिक्षा केंद्र में आयोजित विवेक मांगलिक स्मृति अंतरविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में सिकंदरा के सेंट फ्रांसिस विद्यालय ने बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 19 विद्यालयों की बालक-बालिका वर्ग की कुल 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग के फाइनल में सेंट फ्रांसिस और मेजबान मांगलिक शिक्षा केंद्र की टीम आमने-सामने रहीं। मांगलिक शिक्षा केंद्र उपविजेता रहा। ऑल सेंट स्कूल और कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग का फाइनल भी रोमांचक रहा। सेंट फ्रांसिस और बीडी कॉन्वेंट की टीम के बीच हुए मुकाबले में सेंट फ्रांसिस ने बाजी मारी। बीडी कॉन्वेंट उपविजेता रहा जबकि मेजबान मांगलिक शिक्षा केंद्र और ऑल सेंट स्कूल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मांगलिक शिक्षा केंद्र की निदेशक कजली मांगलिक और लक्षित मांगलिक ने शांति के संदेश के साथ गुब्बारे उड़ाकर किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष राहुल पालीवाल, मांगलिक चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष सतीश चंद्र मांगलिक, निर्मला मांगलिक, उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश गोयल, डॉ. राकेश मिनोचा, कोपल मांगलिक, विष्णु प्रदीप शर्मा, रामलाल यादव, प्रधानाचार्य ओम कुमार गुप्ता, सपना शर्मा, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें