तृतीय अभय चौहान मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट
आगरा। तृतीय अभय चौहान मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मेजबान सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिताब जीत लिए।
कॉलेज परिसर में आयोजित बालक वर्ग के फाइनल में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने 63-33 से जीत दर्ज कर गायत्री पब्लिक स्कूल को हराया। बालिका वर्ग में सेंट कॉनरेड्स की टीम ने जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल को 40-30 से शिकस्त दी। समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह में होली पब्लिक ग्रुप के डायरेक्टर संजय तोमर, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो, फादर निरंजन खेस एवं फादर पॉलुस ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
इस दौरान दिवंगत अभय चौहान के पिता पार्षद शरद चौहान, माता बीना चौहान, बहन आकृति चौहान सहित अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। आयोजन में हैप्पी शर्मा, यमन दरलामी, नमन सिंह, हिमानी यादव, धीरज सिंह, अर्जुन कुमार दास, प्रतिश मसीह, केनिथ फरेरा, रुपाली शर्मा, शैलेश खेस, अनुराग सिंह, आदित्य सेठ, अभि भदौरिया और एरिक का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जुड नदार ने किया।