दूसरे मामले में दिव्यांग से मारपीट
दूसरे मामले में न्यू आगरा कॉलोनी निवासी कैप्टन प्रदीप कृष्ण अस्थाना सेवानिवृत्त और दिव्यांग हैं। आरोप के मुताबिक, उनसे पड़ोसी सत्यवीर सिंह चौधरी पक्ष ने मारपीट की थी। प्रदीप कृष्ण ने एडीजी से शिकायत की। बताया कि उन्होंने पड़ोसी को जमीन दी थी। एग्रीमेंट किया था कि दो मंजिल से अधिक का निर्माण नहीं होगा। मगर, वो रात के अंधेरे में तीसरी मंजिल का निर्माण करा रहा था। विरोध पर उन्हें पीट दिया गया। पत्नी ने किसी तरह जान बचाई।
थाने में तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। निरीक्षक भूपेंद्र बालियान से मिले, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। दूसरे पक्ष की तरफ से एक मजदूर से एससी-एसटी एक्ट में आरोप लगाते हुए तहरीर ले ली गई। उसकी तहरीर का भय दिखाया गया। एडीजी ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। निरीक्षक को चेतावनी दी गई है।