फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की शिकायत पर हटे आगरा के एसएसपी

Wed, 26 Apr 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
सुबह डिप्टी सीएम ने लगाई थी क्लास, रात को आ गया तबादला आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एससपी डा. प्रीतिंदर सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें नई तैनाती भी नहीं दी गई है। उनके ट्रांसफर को फतेहपुर सीकरी और सदर बाजार थाना में हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। इन मामलों में पुलिस ने न केवल भाजपा और हिंदू संगठन के नेताओं पर डकैती और हमले जैसी धाराएं लगाकर उनकी गिरफ्तारी की थी बल्कि उनकी बुरी तरह से पिटाई भी की गई थी। भाजपा नेताओं ने बुधवार सुबह इसकी शिकायत लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की। उधर आगरा आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भी पुलिस का चिट्ठा खोल   दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही एसएसपी का तबादला आदेश आ गया।
विज्ञापन

उनकी जगह भर्ती बोर्ड के पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार दुबे को आगरा का  एसएसपी बनाया गया है। उधर,  फतेहपुर सीकरी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव  का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी महेश कुमार मिश्र ने की है। उन्होंने सदर बाजार और सीकरी के बवाल की जांच भी मथुरा क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दी है।
जेल में बंद 14 कार्यकर्ताओं में से तीन का पुन: मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसमें दो के हाथ की हड्डी टूटी मिली। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद जेल भेजे जाने से पहले मेडिकल कराने केबाद छत्ता थाना ले जाकर उन्हें बर्बरता से पीटा गया था।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से की। वह विकास कार्यो की समीक्षा के लिए आए थे।
उन्होंने सर्किट हाउस में डीआईजी महेश कुमार मिश्र, डीएम गौरव दयाल और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह को तलब कर लिया था। उनकी क्लास लगाई थी। उनसे पूछा कि कार्यकर्ताओं को बर्बरता से क्यों पीटा गया? इसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि इस प्रकरण में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर लखनऊ में सांसद राम शंकर कठेरिया के नेतृत्व में आठ विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। माना जा रहा है कि इसी शिकायत के चलते एसएसपी को हटाया गया है।
एसएसपी ही रहे थे निशाने पर
लखनऊ। आगरा के सांसद एवं पूर्व मंत्री प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया और आठ विधायकों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर आगरा के एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह और डीएम गौरव दयाल समेत सपा सरकार के समय से तैनात अफसरों को बदलने की मांग की। उनके मुख्य निशाने पर एसएसपी ही रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आगरा के एसएसपी और उनसे नीचे के अधिकारी सपा सरकार के करीबी हैं। उनकी कार्यशैली में अभी भी बदलाव नहीं आया है। इसलिए उन्हें वहां  से हटाया जाना चाहिए।  विधायक जगनप्रसाद गर्ग, डॉ. जीएस धर्मेश, योगेन्द्र उपाध्याय, रानी पक्षालिका सिंह, हेमलता कुशवाह, महेश गोयल, चौधरी उदयभान सिंह और रामप्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें