फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तीसरी आंख' से थानों पर नजर रखेंगे एसएसपी बबलू कुमार

Sun, 21 Jul 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थानों में आने वाले फरियादियों की सुनवाई हो रही है या नहीं। मुंशी अपने कार्यालय में बैठे हैं या नहीं। थाना प्रभारी कब आए और कब गए? इस सब पर एसएसपी बबलू कुमार सीधे नजर रखेंगे। 25 थानों के कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों को सही कराया जा रहा है। एसएसपी अपने कार्यालय में बैठकर उनकी फुटेज देख सकेंगे।
विज्ञापन


जनपद में 42 थाने हैं। इनमें से 25 थानों के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम में कैमरों के लाइव फुटेज को देखा जाता है। फिलहाल कई कैमरे खराब हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने इन कैमरों को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है। 

शनिवार को थाना छत्ता और रकाबगंज के फुटेज को देखा गया। एसएसपी आफिस में एक मानीटर भी लगाया गया है, जिस पर थाने में लगे कैमरे के फुटेज आएंगे। एसएसपी ने बताया कि जनपद के थानों में कैमरे लगाए गए हैं। इससे वह अपने कार्यालय में बैठकर थाना कार्यालय को देख सकते हैं। 
विज्ञापन


थाना कार्यालय के अलावा भी परिसर में कई स्थान पर कैमरे लगाए गए हैं। इनमें मुख्य गेट, हवालात भी शामिल हैं। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग थाना प्रभारी के कक्ष में लगे मानीटर पर देखी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें