सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के मालिक डॉ. अनुराग टंडन पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने गंभीर धारा हटाकर हलकी धारा लगा दी। इस मामले में फरार चल रहे अनुराग के भाई डॉ. अमित टंडन की नामजद पत्नी वैशाली टंडन का नाम भी निकाल दिया।
इस कारस्तानी का पता चलने पर एसएसपी बबलू कुमार ने हरीपर्वत थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मान और जांच अधिकारी अनिल कुमार (चौकी इंचार्ज देहली गेट) को लाइन हाजिर कर दिया है।
बाग फरजाना निवासी डॉ. कमलेश टंडन के बेटे डॉ. अमित टंडन और डॉ. अनुराग टंडन के बीच छह सितंबर को विवाद हुआ था। आरोप है कि डॉ. अनुराग के सिर में लोहे का एंगल मार दिया गया, जिससे उनके गंभीर लगी। इस मामले में जानलेवा हमले की धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया गया था।