फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी की यह समस्या दूर करने की इच्छा रखते हैं नए एसएसपी, जानिए इनके प्लान

Sat, 23 Sep 2017 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आईपीएस अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवागत एसएसपी अमित पाठक ने शुक्रवार को आगरा में ज्वाइन कर लिया। ज्वाइनिंग के साथ ही उन्होंने काम करने को लेकर अपनी प्राथमिकता बताईं। साथ ही ताजनगरी में एक बड़ी समस्या बनते जा रहे एक मुद्दे पर काम करने की सबसे ज्यादा इच्छा जाहिर की। 
विज्ञापन


एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से स्‍थानांतरित होकर आए आईपीएस अमित पाठक ने शनिवार को ज्वाइनिंग के बाद प्रेसवार्ता में बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपनी टीम को साथ लेकर अपराध पर नियंत्रण की है। इसके लिए उन्होंने प्रोजेक्टिव पुलिसिंग पर काम करने की बात कही। ताकि अपराध को होने से ही रोका जा सके। 

इसके अलावा नवागत एसएसपी ने कहा कि आगरा में वीवीआईपी मूवमेंट और ताज सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इसकी समीक्षा के बाद और सुदृढ़ बनाने पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ताजनगरी में पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए टूरिस्ट फ्लो में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें दूर करने पर पूरा जोर रहेगा।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर काम करने की इच्छा

आगरा आए नवागत एसएसपी ने शहर में ट्रैफिक की हालत को अच्छी तरह भांप लिया। उन्होंने कहा कि देखने में आया है आगरा में यातायात की एक बड़ी समस्या खड़ी होती जा रही है। ऐसे में इस पर काम करने की मेरी इच्छा है। जनता और अधिकारियों के साथ मिलकर इस पर कार्य करेंगे। 

एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि यहां जनसमस्याओं की एक लंबी लिस्ट है। ऐसे में प्रयास रहेगा कि लोगों की समस्याओं का थाना स्तर पर ही समाधान हो जिससे दूरस्थ थाना क्षेत्रों से उन्हें चलकर न आना पड़े। 
विज्ञापन

अवैध कोई भी काम हो आज से सब बंद

इन सभी मुद्दों के अलावा एसएसपी ने भ्रष्टाचार पर भी जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। जब उनसे पुराने लंबित मामलों को लेकर पूछा गया तो बोले इसके लिए एसपी क्राइम से लिस्ट मांगी गई है। 

गुमशुदा बच्चों की बरामदगी के लिए अभियान चलाकर काम करने की बात कही। आगरा में अवैध पार्किंग और अवैध उगाही की बात पर एसएसपी बोले कि अवैध कोई भी काम हो आज से वो नहीं होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें