नवागत एसएसपी अमित पाठक ने शुक्रवार को आगरा में ज्वाइन कर लिया। ज्वाइनिंग के साथ ही उन्होंने काम करने को लेकर अपनी प्राथमिकता बताईं। साथ ही ताजनगरी में एक बड़ी समस्या बनते जा रहे एक मुद्दे पर काम करने की सबसे ज्यादा इच्छा जाहिर की।
एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से स्थानांतरित होकर आए आईपीएस अमित पाठक ने शनिवार को ज्वाइनिंग के बाद प्रेसवार्ता में बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता अपनी टीम को साथ लेकर अपराध पर नियंत्रण की है। इसके लिए उन्होंने प्रोजेक्टिव पुलिसिंग पर काम करने की बात कही। ताकि अपराध को होने से ही रोका जा सके।
इसके अलावा नवागत एसएसपी ने कहा कि आगरा में वीवीआईपी मूवमेंट और ताज सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। इसकी समीक्षा के बाद और सुदृढ़ बनाने पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि ताजनगरी में पर्यटकों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए टूरिस्ट फ्लो में जो भी बाधाएं आ रही हैं, उन्हें दूर करने पर पूरा जोर रहेगा।