फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला: हिंदू आर्मी के दावे पर जवाब के लिए मुस्लिम पक्ष ने मांगा समय

Wed, 10 Mar 2021 05:59 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • अदालत ने पांच अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की 
  • हिंदू आर्मी चीफ ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में केस फाइल किया था
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर तैनात सुरक्षा बल का जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव के दावे पर सुनवाई के दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में बुधवार को शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव की ओर से वकालतनामा दाखिल कर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया।
विज्ञापन


अदालत ने पांच अप्रैल को सुनवाई की तारीख तय की है। गौरतलब है कि 15 दिसंबर 2020 को हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में केस फाइल किया था। कई दौर की सुनवाई के बाद 20 फरवरी को अदालत में केस दर्ज हो गया और सुनवाई की अगली तारीख 10 मार्च तय की थी।

ताजमहल: तीन दिन मुफ्त में करिए दीदार, शाहजहां-मुमताज की असली कब्र देखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन


बुधवार को अदालत में हाजिर हुए शाही ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने वकालतनामा दाखिल कर जवाब के लिए समय मांगा, जबकि श्रीकृष्ण जन्मभूमि संस्थान के सचिव कपिल शर्मा आदि की ओर से कोई जवाब दाखिल नहीं किया गया। मनीष यादव ने बताया अदालत ने सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की है।
 
विज्ञापन

पांच अधिवक्ताओं के मामले में 13 अप्रैल को होगी सुनवाई
अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह व चार अन्य अधिवक्ताओं के दावे पर बुधवार को अदालत में सुनवाई हुई। उनके द्वारा दावे में परिवर्तन किए जाने को लेकर प्रार्थनापत्र दिया गया। इस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 13 अप्रैल तय की है।

अधिवक्ताओं ने 19 फरवरी को सीनियर सिविल जज की अदालत में दावा दाखिल किया था। दूसरे दिन 20 फरवरी को दावे दर्ज कर लिए गए। सुनवाई के लिए 10 मार्च की तारीख तय की थी। बुधवार को बहस के दौरान अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह के साथ अधिवक्तागण काव्या सिंह, अंकित तिवारी, वरुण कुमार मिश्रा, सूर्यकांत सिंह व दीपक ने कुछ परिवर्तन के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया। अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत ने अगली तारीख 13 अप्रैल दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें