फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा को पटखनी दे सपा के देवेश ने हासिल की जीत

Wed, 05 Jun 2024 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव 2024 में एटा लोकसभा सीट पर सपा गठबंधन प्रत्याशी देवेश शाक्य ने भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को 27074 मतों से पटखनी दे दी। हालांकि तकनीकी खामियों के चलते देर रात तक प्रशासन आधिकारिक घोषणा नहीं कर सका था। एटा कासगंज लोकसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में कुल 10 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे थे। इनमें से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह, सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य एवं बसपा प्रत्याशी मो. इरफान सहित अन्य दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी शामिल रहे। इस लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान हुआ। 4 जून मंगलवार को मतगणना हुई और दिन चढ़ने के साथ ही मतगणना स्थल पर सरगर्मियां भी बढ़ती गईं। इसमें सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य ने 472130 मत तो भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने 445056 मत हासिल किए। इस तरह देवेश शाक्य ने राजवीर सिंह को 27074 मतों से हरा दिया।
विज्ञापन

चरणवार देखें तो पहले चरण में सपा के देवेश शाक्य ने भाजपा के राजवीर सिंह पर बढ़त बनाई। यह बढ़त फिर लगातार 21वें राउंड तक जारी रही। पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी बढ़त को पीछे नहीं कर सके और लगातार पिछड़ते चले गए। हालांकि बीच में एक दो बार उतार चढ़ाव तो आया लेकिन इससे सिर्फ बढ़त का अंतर ही कम हुआ, बढ़त खत्म नहीं हो सकी। 21वें राउंड तक सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य को 362641 और भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह को 343171 मत हासिल हुए थे। इस तरह सपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी से 19470 मतों से आगे चल रहे थे। इस बढ़त के चलते ही अंत में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य विजयी हो गए। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने विजयी प्रत्याशी सपा के देवेश शाक्य को जीत की शुभकामनाएं दीं और मतगणना स्थल से बाहर चले गए। हालांकि देर शाम तक तकनीकी खामी के चलते वीवीपैट पर्चियों का मिलान न होने के कारण प्रशासन ने देवेश शाक्य की जीत की भी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी की जीत की खबर सुनते ही सपा समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने जश्न मनाना शुरू कर दिया। आतिशबाजी करते हुए मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें