फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 21 Dec 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपाई।
विज्ञापन
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट में हाथों में बाबा साहब की फोटो और सिर पर लाल टोपी पहनकर भारी संख्या में समाजवादी पहुंचे। भाजपा और अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी है। बहुसंख्यक समाज के लिए बाबा साहेब भगवान है। अगर उनके द्वारा आज संविधान नहीं बनाया गया होता तो गृह मंत्री नहीं होते। उन्होंने पूरा जीवन देश के लिए लगाया। गृह मंत्री द्वारा आंबेडकर को लेकर जिस तरह से बातें कही गई हैं, यह लोकतंत्र व संविधान के खिलाफ है। उसके लिए पूरी भाजपा को माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
इधर सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर शहर कोतवाली मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान विधायक बृजेश कठेरिया, एमएलसी मुकुल यादव, युवजन सभा जिलाध्यक्ष डीपी यादव, लोहिया वाहनी के रावल सिंह यादव, छात्रसभा के हरीश यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जीशान अली, महिला सभा की जिलाध्यक्ष ज्योंति मैसी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष रहूफ कुरैशी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के आकाश वाल्मीकि, सपा बाबा साहब वाहिनी के अशोक जाटव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें