अछनेरा में हुईं सपा की वार्षिक बैठक
अछनेरा। आंबेडकर पार्क, अछनेरा में सपा की वार्षिक बैठक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौ. प्रदीप मुखिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें एसआईआर (मतदाता सूची संशोधन) पर चर्चा करते हुए प्रदीप मुखिया ने सभी पदाधिकारियों से अपने बूथों पर कटे हुए वोटों की जांच कर मतदाता संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। फतेहपुर सीकरी से मानिकचंद दिवाकर एवं गंभीर सिंह फौजदार ने आरोप लगाया सरकार द्वारा निर्धारित दर पर खरीदे गए बाजरा में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। श्री मुखिया ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी किरावली को ज्ञापन देने का निर्णय लिया। साथ ही तीनों नगरों में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की। बैठक में अछनेरा के सभासद किशन सिंह उर्फ हनुमान प्रसाद की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन महासचिव प्रमोद कर्दम ने किया।