फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताज ट्रॉफी टी-20 पर स्प्रिंगडेल सीनियर का कब्जा

Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ताज ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। ताज ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को गोवर्धन ग्राउंड, कैंट में खेला गया। स्प्रिंगडेल सीनियर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में स्प्रिंगडेल के सुमित को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। उन्होंने तीन मैचों में दो शतक लगाते हुए सर्वाधिक 285 रन बनाए। वहीं शाकिर को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 विकेट लिए। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी स्प्रिंगडेल के सुमित को दिया गया।

टूर्नामेंट के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ताज ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर सुरेश लवानिया, अनिल मिश्रा, क्रिकेट कोच परवेंद्र यादव, सुनील जाट, अंपायर सुधीर चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, मोहम्मद कासिम, टूर्नामेंट आयोजक मोहम्मद सदीक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें