कासगंज। युवा कल्याण विभाग की तरफ से सोरों विकासखंड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
100 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में ममता प्रथम, सलौनी द्वितीय व सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं। सौ मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में बृजनंदन प्रथम स्थान पर रहे। बालिका जूनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, चरनदेवी द्वितीय एवं कृष्णा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में ममता प्रथम, सलौनी द्वितीय एवं अंशु तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं 800 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में प्रशांत प्रथम, बबलू द्वितीय एवं सुरजन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में रिशिका प्रथम, अंजू द्वितीय एवं बुलबुल तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में लव कुमार प्रथम, विवेक द्वितीय एवं विवेक तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में कुंती प्रथम, ममता द्वितीय एवं शिखा तृतीय स्थान पर रहीं।