फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिरोर का लाल कॉमनवेल्थ में दिखाएगा अपनी प्रतिभा

विज्ञापन
नाहिली निवासी नारायण चौहान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी- घिरोर। 30 जून से सात जुलाई तक आयोजित होने वाले अंडर-14 ग्रुप कॉमनवेल्थ चैस चैंपियनशिप में नगर के निकटवर्ती गांव नाहिली निवासी नारायण चौहान प्रतिभाग करेंगे। वे चैंपियनिशप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पिछले वर्ष 14 से 22 जून के बीच गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई नेशनल अंडर-13 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कॉमनवेल्थ 2019 में खेलने की पात्रता हासिल की थी। कॉमनवेल्थ अंडर-14 ग्रुप शतरंज में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, मलावी, सिंगापुर, केन्या, श्रीलंका, मलेशिया आदि देशों के 48 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है।
विज्ञापन

नारायण की इस उपलब्धि पर बाबा इंटरनेशनल स्कूल रामऔतार यादव, प्रबंधक गोविंद रावत, प्रधानाचार्य मुकेश जोशी, ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव, एसडीएम रामशकल मौर्य, थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. सुनील यादव, अनिल गुप्ता, बीडीओ अनिरुद्र प्रताप सिंह चौहान व धीरेंद कुमार यादव, डॉ महेश चंद्र, सुरेंद्र गुप्ता, अलीदराज नियाजी, शिवम गर्ग आदि ने बधाई दी है। नारायण को सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई है। घिरोर के जूता व्यवसाई सेम हुसैन ने नारायण को सहायता राशि के रूप में हर महीने दस हजार रुपये आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। वहीं कॉमनवेल्थ में जाते समय नारायण को चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश जाटव ने 11000 की सम्मान राशि देकर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें