फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद को हराकर मैनपुरी ने जीती मंडलीय प्रतियोगिता

विज्ञापन
24एमएनपी-27-रेलवे मैदान पर मंडलीय शिक्षक वॉलीबाल में जीत के बाद जश्र मनाते मैनपुरी के खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के रेलवे मैदान पर शुक्रवार को बेसिक टीचर्स मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फिरोजाबाद को हराकर मैनपुरी विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों को बीएसए ने शील्ड और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बेसिक टीचर्स मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन सभासद रवि प्रकाश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में आगरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी की शिक्षक टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला आगरा और फिरोजाबाद के बीच हुआ। जिसमें फिरोजाबाद ने आगरा को 25-13, 25-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मुकाबला मैनपुरी और आगरा के बीच हुआ। जिसमें मैनपुरी ने आगरा को 25-16, 25- 16 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला फिरोजाबाद व मैनपुरी के बीच हुआ। पांच सेटों के इस मुकाबले में मैनपुरी ने फिरोजाबाद को 25-20, 25-21 व 25-23 के अंतर से पराजित कर प्रतियोगिता की विजेता शील्ड पर कब्जा किया। समापन अवसर पर पहुंचे बीएसए विजय प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व पुरस्कार प्रदान किया। अजय चतुर्वेदी, स्वदेश कुमार व राजन राठौर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक प्रणवीर सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, नवीन मिश्रा, अमर पचौरी, सर्वेश यादव, अमित कुमार, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, श्याम किशोर, महेदं्र, विपिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें