दाऊदयाल स्पोर्टस् स्टेडियम पर मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान गोला फेंक प्रतियोगिता मे
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें मथुरा, आगरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोनू गुर्जर फिरोजाबाद अव्वल रहे। कर्णप्रताप मैनपुरी द्वितीय और कृष्णकांत फिरोजाबाद तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 वर्ग में आगरा की प्रिया सिंह ने बाजी मारी। मथुरा की कीर्ति रंजन दूसरे और आगरा की साधना बघेल तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में अंडर-19 वर्ग में मैनपुरी शिवा यादव प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर आगरा की स्वामी और तीसरे स्थान पर फिरोजाबाद की रिचा रहीं। अंडर-14 लंबी कूद बालिका वर्ग में अनामिका फिरोजाबाद प्रथम, मनीषा लुहारी आगरा द्वितीय स्थान पर और मथुरा की नीरज कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ऊंचीकूद बालिका वर्ग अंडर-19 में मथुरा की विनीता प्रथम, फिरोजाबाद की रिचा दूसरे स्थान पर रही। मथुरा की विमलेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। संचालन पंकज भारद्वाज ने किया। डीआईओएस रितु गोयल ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. मुकेश शर्मा, अजय कुमार सिंह, उपेंद्रनाथ शर्मा, विनोद यादव, सीमा सिंह, बृजेश कुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।