फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दिगंबर और लंबी कूद में मनवीर ने मारी बाजी

विज्ञापन
कासगंज के केएपीजी कॉलेज गोला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। केए पीजी कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन टीमों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। दौड़ में दिगंबर और लंबीकूद में मनवीर ने बाजी मारी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एटा पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने कहा कि खेल छात्र के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से ही अनुशासन आता है।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग 100 मीटर दौड़ में दिगंबर चौधरी प्रथम, रविंद्र चौधरी द्वितीय, मनीष पाल तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में दिगंबर चौधरी ने प्रथम स्थान, मोहितांश ने द्वितीय, शैलेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम, अमित द्वितीय, लक्ष्मीकांत तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में आसिफ सैफी ने प्रथम, मनवीर ने द्वितीय, प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ में जितेंद्र कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय, शैलेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग लंबीकूद में मनवीर ने प्रथम, मोहिताश ने द्वितीय, रविंद्र चौधरी ने तृतीय स्थान पाया। त्रिपद कूद में नीतू कुमार प्रथम, प्रभात वशिष्ठ द्वितीय, अमित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग गोला फेंक में मनवीर ने प्रथम, सतेंद्र चौधरी ने द्वितीय, पंकज सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग चक्का फेंक में दिगंबर चौधरी प्रथम, अमित द्वितीय, विशाल यादव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग 100 मीटर दौड़ में मीनू धनगर प्रथम, पूजा द्वितीय, योगिता तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम, अनूपमा ने द्वितीय, शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में रानी बेटी प्रथम, अनूपमा सिसौदिया द्वितीय, दीपिका सिसौदिया तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ में डोली ने प्रथम, योगिता ने द्वितीय स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में डॉली कुमारी प्रथम, रानी बेटी द्वितीय स्थान पर रहीं। महिला वर्ग लंबीकूद में मीनू धनगर प्रथम, रानी बेटी द्वितीय, सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं।
महिला वर्ग गोला फेंक में सौम्या ने प्रथम, दीपिका सिसौदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में मीनू धनगर प्रथम, दीपिका सिसौदिया द्वितीय, सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान खेल समिति के सदस्य डॉ. प्रमिला वशिष्ठ, डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, डॉ. उमेश यादव, डॉ. नरेश चंद्र भारद्वाज, चीफ प्रॉक्टर डॉ. बृजेंद्र यादव, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. अंजना वशिष्ट, डॉ. एएम राठी, डॉ. अनुपम पाठक, डॉ. संतोष यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके तोमर ने की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें