कासगंज के एनआर पब्ल्कि स्कूल की सोनिका को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोडल मेडल देते अतिथि
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरों रोड स्थित एनआर पब्लिक स्कूल में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में पांचवीं इंटर ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कासगंज और एटा जिले के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के अंत में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में लॉर्ड बुद्धा ताइक्वांडो एकेडमी एटा, एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल एटा, आस्था एलीट पब्लिक स्कूल एटा, एनआर पब्लिक स्कूल कासगंज, गोल्ड माइन ताइक्वांडो एकेडमी, शारदा कॉन्वेंट स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल, सीपीएस इंटरनेशनल स्कूल, आन्या ताइक्वांडो एकेडमी, एमडी पब्लिक एकेडमी आदि की टीमों ने सहभागिता की।
प्रतियोगिता में 20 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिका, 26 किलोग्राम भार वर्ग में माधुरी, 29 किलोग्राम भार वर्ग में प्राची ने गोल्ड मेडल जीता। 20 किलोग्राम भार वर्ग में आद्या, 24 किलोग्राम भार वर्ग में अर्पिता चौहान, 24 किलोग्राम भार वर्ग बालक में आदित्य ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। विजयी प्रतियोगियों को आयोजकों की ओर से पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंधक विवेक राजपूत, प्राचार्य एसपी राजपूत, विशिष्ट अतिथि कैलाश चंद्र कटारे, संजय कुमार दुबे, बृजेश उपाध्याय ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शारीरिक शिक्षक कुलदीप शर्मा ने किया। विद्यालय निदेशक चंद्र प्रकाश उर्फ राधे भइया ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाएं और खिलाड़ी मौजूद रहे।