फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आध्यात्मिकता से सजी भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सावित्रीबाई फुले भवन स्थित महिला छात्रावास में मिशन शक्ति फेज–5 के तहत भजन संध्या एवं आध्यात्मिक चिंतन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने भजन की प्रस्तुति दी। ढोलक वादन भी किया। केंद्रीय हिंदी संस्थान से आई वियतनाम की छात्रा ने हिंदी में भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विशेष बनाया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आशु रानी ने छात्राओं के साथ भजन गाकर उत्साह बढ़ाया। कहा कि आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में डॉ. रत्ना पांडे, पूजा सक्सेना, प्रो. भूपेंद्र स्वरूप, प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. श्यामली गुप्ता, डॉ. नीरज कुशवाहा, डॉ. साधना और डॉ. नीतू काबरा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें