फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने रौंदे बाइक सवार, दो की मौत के बाद हंगामा, मार्ग कर दिया जाम 

Tue, 28 Jun 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल  लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
मार्ग जाम करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला कुम्हार के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर घायल  अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल  लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला कुम्हार के पास सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत। आक्रोशित लोगों ने फरिहा मुस्तफाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी  मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम के समझाने पर लोग शांत हुए।

पुलिस ने बताया कि इस सड़क हादसे में नगला गड़रिया निवासी पप्पू  और नूरपुर सकीट निवासी विनीता की मौत हो गई,  जबकि नवलपुर फरिहा निवासी नेत्रपाल की हालत गंभीर है, उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिवारीजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें