फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयानक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को कुचला, किसान की मौके पर ही मौत; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 01 Oct 2026 07:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बृहस्पतिवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। कैंटर ने बाइक सवार को राैंद दिया। हादसे में किसान की माैके पर ही माैत हो गई। 
विज्ञापन
किसान का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार किसान को राैंद दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


गांव कौंध निवासी सेठ पुत्र करन उम्र लगभग 46 वर्ष बाइक से बजरिया गांव में दावत खाने जा रहे थे। स्याहीपुरा-पिढ़ौरा मार्ग पर रामौतार के मकान के पास कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सेठ सड़क पर गिरकर कैंटर के नीचे आ गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें