फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में जल संरक्षण पर रखे विचार

विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में भाषण प्रतियोगिता में बोलती छात्रा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भवन में शनिवार को भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की जयंती को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि केशव शरण सक्सेना ने की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में समाज की विभूतियों पर बच्चों ने अपने विचार रखे। इस दौरान कहा गया कि समाज की विभूतियों की ओर से बताए गए रास्ते पर चलकर ही समाज को प्रगति के रास्ते पर पहुंचाया जा सकता है। वरिष्ठ वर्ग में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण पर अपने विचार रखे।
इस दौरान कहा गया कि जल ही जीवन है। जल की बरबादी रोकी जाए। प्रतियोगिता के दौरान रचना जौहरी, अरुण जौहरी, ममता सक्सेना, सोनी सक्सेना, अनुराग सक्सेना, राजीव श्रीवास्तव, आकाश जौहरी, अजीत सक्सेना, राजू सक्सेना, शिव सक्सेना, रामबाबू श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. जितेंद्र सक्सेना ने किया। डॉ. शिवजी श्रीवास्तव, डॉ. आशा सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें