फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदान कार्मिकों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Mon, 08 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जारी हैं। इसी के तहत सोमवार को मतदान कार्मिकों का ऑनलाइन इलेक्शन पर्सनल डिप्लॉयमेंट सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सुधा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने कार्यालय अध्यक्षों को प्रपत्र 1, प्रपत्र 2 और प्रपत्र 3 के बारे में बताया गया। मतदान कार्मिकों को बताया गया कि प्रपत्र 1 में मतदान कर्मियों के डाटाबेस के लिए, प्रपत्र 2, राज्य एवं केंद्र सरकार के कर्मियों के लिए तथा प्रपत्र 3 बैंक एवं बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के लिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कार्यालय अध्यक्ष एक दिन के अंदर अपने कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का सही डाटा भर कर डीआईओ व एनआईसी में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा इसमें किसी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसी भी कर्मचारी का डाटा भरने से नहीं रह जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, डीआईओएस पीके मौर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें