फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो लाख मोबाइल फोन में नमो एप डाउनलोड कराएं भाजपाई

Mon, 08 Jan 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में क्षेत्रीय मंत्री ब्रज क्षेत्र विनोद चौधरी ने नमो एप से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से एप के बारे में जानकारी ली और जनपद में निर्धारित लक्ष्य दो लाख मोबाइल फोन में एप को डाउनलोड समय से पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए। विनोद चौधरी ने नमो एप के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा भाजपा के जिन-जिन कार्यकर्ताओं को नमो एप डाउनलोड कराने की जिम्मेदारी दी गई है, वह तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्य में तेजी लाएं। बूथ स्तर तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो एप को डाउनलोड कराएं। जिले को दो लाख मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि नमो एप के माध्यम से ही केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को उनके मोबाइल फोन पर मिल सकेगी। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, पीएम विश्वकर्मा योजना, नमो एप को समय से पूरा करने की अपील की। नमो एप का जिला संयोजक नीरज शर्मा को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें